
झुंझुनू, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Rajasthan में झुंझुनू जिले के गुढ़ागौड़जी इलाके के खेदड़ों की ढाणी निवासी मुकुल चौधरी अब आईपीएल के अगले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम की ओर से खेलेगा. मंगलवार को हुए मिनी ऑक्शन में मुकुल चौधरी की बेस प्राइज 30 लाख रुपये थी. लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स ने बोली लगाकर दो करोड़ 60 लाख रुपये में खरीदा.
मुकुल चौधरी की इतनी बड़ी बोली और लखनऊ सुपर जायंट्स का इतना बड़ा विश्वास दरअसल इसी नवंबर-दिसंबर माह में घरेलू क्रिकेट में मुकुल चौधरी की चार आतिशी पारी महत्वपूर्ण कारण माना जा रहा है. मिडिल आर्डर बेट्समैन के साथ विकेटकीपर मुकुल चौधरी Rajasthan की टीम की ओर से खेलता है. नवंबर माह में अंडर 23 स्टेट ए ट्रॉफी के एलीट मैचों में लगातार दो मैचों में ना केवल मुकुल चौधरी ने Rajasthan की बिखरती टीम को संभाला. बल्कि ताबड़तोड़ Batsman ी करते हुए सामने वाली टीम के सामने पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया. जिससे Rajasthan ने जीत दर्ज की.
अहमदाबाद में हुए इसी शृंखला में दिल्ली के खिलाफ 50 ओवरों के मैच में जब Rajasthan की टीम 84 रन पर चार विकेट गंवा चुकी थी. तब मिडिल आर्डर बेट्स मैन के तौर पर मुकुल चौधरी क्रीज पर आए. उन्होंने दिल्ली को जमकर धोते हुए महज 79 बॉल्स पर चौकों और छक्कों की मदद से 121 रन बना नाबाद रहे. इस मैच में Rajasthan की टीम ने छह विकेट में 330 रन बनाए. दिल्ली की टीम 137 रनों से मैच हार गई. इसके तीन दिन बाद ही मुकुल चौधरी ने इसी ट्रॉफी में रेलवे के खिलाफ भी Rajasthan की टीम को उस वक्त संभाला. जब Rajasthan के चार खिलाड़ी 90 रन पर पैवेलियन लौट चुके थे. इस मैच में मुकुल चौधरी ने सात चौकों और 11 छक्कों की मदद से 86 बॉल्स पर ही 147 रन बनाकर नाबाद रहे. यह मैच भी Rajasthan की टीम ने जीता. इसी महीने की पांच दिसंबर को मुश्ताक अली ट्रॉफी के टी-20 मैच में अहमदाबाद में खेलते हुए मुकुल चौधरी ने 26 गेंदों पर ताबड़तोड़ 62 रन की नाबाद पारी खेली थी. यह मैच दिल्ली के खिलाफ था.
मुकुल चौधरी के पिता दलीप खेदड़ बताते है कि मुकुल पिछले 10 सालों से प्रेक्टिस कर रहे है. मुकुल की मेहनत ने मंगलवार को पहला मुकाम हासिल किया और आईपीएल में मुकुल की एंट्री हो गई. मुकुल ने मुख्य रूप से सीकर और जयपुर की क्रिकेट एकेडमियों में विकेट किपिंग और Batsman ी के गुर सीखे. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज की चंडीगढ़ स्थित क्रिकेट एकेडमी, Indian टीम के Batsman रोहित शर्मा के कोच दिनेश लाड, गुड़गांव और दिल्ली की प्रसिद्ध एकेडमियों में भी जाकर उन्होंने क्रिकेट की बारीकियां सीखी. मुकुल चौधरी 12वीं तक पढे है. मां सुनिता टीचर है. पिता दलीप खेदड़ बताते है कि कोच कमलेश रोहिला का मार्गदर्शन और उनकी मेहनत का बड़ा योगदान रहा है.
—————
(Udaipur Kiran) / रमेश