
भोपाल, 17 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बुधवार को बताया कि अभी तक 2 लाख 8 हजार 215 किसानों से 13 लाख 21 हजार 347 मीट्रिक टन धान की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा चुकी है. धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रूपये प्रति क्विंटल है. धान की खरीदी 20 जनवरी 2026 तक की जायेगी. किसानों को 1122 करोड़ रुपये से अधिक राशि का भुगतान भी किया जा चुका है.
उल्लेखनीय है कि धान विक्रय के लिये 8 लाख 59 हजार 916 किसानों ने पंजीयन कराया है. धान खरीदी के लिये विभिन्न जिलों में 1403 केन्द्र बनाये गये हैं.
(Udaipur Kiran) / उम्मेद सिंह रावत