
New Delhi, 26 दिसंबर (Udaipur Kiran) . वीर बाल दिवस पर शुक्रवार की शाम Indian जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुद्वारा शीश गंज साहिब में मत्था टेका एवं सत्संग का आशीष प्राप्त किया.
शुक्रवार को एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि इस अवसर पर गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के चार साहिबजादों- बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह की पावन स्मृतियों को नमन किया.
गुरु तेगबहादुर जी के अमर बलिदान का प्रतीक गुरुद्वारा शीश गंज साहिब हमें हमारी महान संस्कृति की रक्षा के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा प्रदान करता है.
—————
(Udaipur Kiran) / विजयालक्ष्मी