राजमिस्त्री पर हमला करने के आरोप में 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अमेरिका में रहने वाले व्यक्ति की जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा करा लेने के आरोप में तीन पर केस दर्ज मुकदमा

मुरादाबाद 27 दिसंबर (Udaipur Kiran) . थाना कटघर क्षेत्र के कल्याणपुर की मिलक निवासी राजमिस्त्री राज पाल सिंह ने Saturday काे 13 लोगों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है.

राजपाल सिंह ने पुलिस काे बताया कि बीती 26 दिसंबर की रात करीब आठ बजे वह अस्पताल जा रहा था.

रास्ते में मोनू, ध्रुव, केशव, अर्जुन, कपिल, रामसिंह, शिव चरन, टोनी, जयनंदन, राधे, रमा, सचिन और सुमित ने घेर लिया. आरोपितों ने हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया.

Superintendent of Police (नगर) कुमार रण विजय सिंह ने Saturday को बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दी जा रही हैं, जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.——————

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Leave a Comment