रायपुर : वर्ष 2026 को ‘महतारी गौरव वर्ष’ घोषित कर छत्तीसगढ़ सरकार ने मातृशक्ति का सम्मान किया : भाजपा

भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डेय

रायपुर 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Indian जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डेय ने Chhattisgarh शासन द्वारा वर्ष 2026 को महतारी गौरव वर्ष घोषित किए जाने पर प्रदेश के Chief Minister विष्णुदेव साय एवं राज्य सरकार का Chhattisgarh की संपूर्ण मातृशक्ति की ओर से आभार व्यक्त किया है. आज साेमवार काे पाण्डेय ने कहा कि यह घोषणा Chhattisgarh की संपूर्ण मातृशक्ति का सम्मान है, Chhattisgarh की संस्कृति और परम्परा का सम्मान है.

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पाण्डेय ने कहा कि शासन द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की सभी महिलाओं के जीवन में वास्तविक परिवर्तन देखने को मिल रहा है. यह योजना सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिला सम्मान और आत्मनिर्भरता की नींव है. महतारी वंदन योजना से महिलाएँ बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और घरेलू आवश्यकताओं को आत्मसम्मान के साथ पूरा कर पा रही हैं. इससे परिवार की आर्थिक स्थिरता मजबूत हुई है. इसी प्रकार यह योजना घरेलू कार्यों, कृषि और स्वरोजगार से जोड़ने में भी सहायक बन रही है. महिलाएँ अपने फैसले खुद ले पा रही हैं और परिवार की आर्थिक योजनाओं में भागीदार बन रही हैं. श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि इस योजना ने दूरस्थ गाँवों की बहनों को नियमित आर्थिक सम्बल दिया है. इससे पोषण, स्वास्थ्य और बच्चों की पढ़ाई पर सकारात्मक असर पड़ा है. जब इस योजना को बिहान योजना, मितानिन योजना और महिला स्व-सहायता समूहों से जोड़ा गया, तो महिलाओं की आय, सम्मान और आत्मविश्वास, तीनों बढ़े हैं.

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पाण्डेय ने कहा कि महतारी वंदन योजना यह सिद्ध करती है कि जब महिलाएँ सशक्त होती हैं, तब Chhattisgarh समृद्धि की राह पर तेज़ी से आगे बढ़ता है. पाण्डेय ने कहा कि अब प्रदेश के विकास के केंद्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर प्रदेश सरकार ने मातृ-शक्ति का गौरव बढ़ाने का काम वर्ष 2026 में करने का जो संकल्प व्यक्त किया है, वह सुदृढ़, सशक्त और विकसित Chhattisgarh की परिकल्पना को धरातल पर साकार करने की दृष्टि से अभिनंदनीय है.

—————

(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Leave a Comment