हिसार में कब्जा हटाने गई पुलिस के सामने कब्जाधारी ने किया आत्मदाह, पुलिस पर पथराव

मौके पर उपस्थित पुलिस व क्षेत्रवासी.

गुस्साए लोगों ने किया पुलिस टीम पर पथराव, स्थिति तनावपूर्ण

एएसपी पहुंचे मौके पर, भारी पुलिस बल व महिला पुलिस कर्मी तैनात

हिसार, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) . शहर की राम विहार कॉलोनी में उस समय विवाद की स्थिति

पैदा हो गई जब पुलिस एक मकान पर कब्जा छुड़वाने पहुंची. यहां पर कब्जाधारी राजेश ने

खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा ली. उसे बुरी तरह झुलसी हालत में अग्रोहा मेडिकल

कॉलेज रैफर किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को हुई इस घटना के बाद गुस्साए गली

के लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया. पथराव में

एक ईएएसआई बृजलाल सहित कुछ महिला पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं.

सूचना मिलते ही एएसपी

मयंक मुदगिल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. फिलहाल, क्षेत्र

में भारी पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. बताया जा रहा है कि

राजेश पिछले करीब 14-15 साल से राम विहार कॉलोनी के इस मकान में रह रहा था. ऋषि नगर

निवासी कृष्ण ने इस मकान पर अपना हक जताते हुए अदालत में केस दायर किया था, जिसका फैसला

कृष्ण के पक्ष में आया. अदालत के आदेश के बाद, कब्जा छुड़वाने के लिए पुलिस बल मौके

पर पहुंचा. इसके बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी.

पुलिस ने ताला खोलकर सामान

बाहर निकालना शुरू किया, तभी मकान में रह रहे राजेश ने विरोध जताते हुए तेल छिड़कर खुद

को आग लगा ली. इसके बाद पुलिसकर्मी घबरा गए और राजेश की मदद के लिए दौड़े. पुलिस ने

एम्बुलेंस की मदद से राजेश को हिसार के सिविल अस्पताल पहुंचाया. यहां उसकी गंभीर हालत

को देखते हुए उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भर्ती करवाया गया है. राजेश की पत्नी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जागीरो देवी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने

कृष्ण से किस्तों में पैसे देकर यह मकान खरीदा था लेकिन कृष्ण ने उन्हें प्लॉट के दस्तावेज

नहीं दिए. उनका कहना है कि कृष्ण ने अदालत में उन्हें किराएदार बताया, जबकि उन्होंने

भी इस संबंध में हाईकोर्ट में याचिका दायर की हुई है.

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Leave a Comment