सिरसा: हरियाणा अपराध का अड्डा बना, खुलेआम बिक रहा नशा: बजरंग गर्ग

बजरंग गर्ग को स्मृति चिह्न भेंट करते व्यापारी.

सिरसा, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Haryana प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि Haryana अपराध का अड्डा बनने के साथ-साथ खुलेआम नशा बिक रहा है. Haryana में व्यापारी व उद्योगपतियों के साथ हर रोज लूटपाट, फिरौती, हत्याओं की वारदातें हो रही हैं. सरकार व पुलिस प्रशासन Haryana में अपराध को रोकने में पूरी तरह विफल सिद्ध हुई है. बजरंग गर्ग मंगलवार को सिरसा में व्यापारी प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे.

बजरंग गर्ग ने कहा कि Haryana में व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह भयभीत है. सरकार को व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता की जान माल की सुरक्षा पुख्ता से पुख्ता प्रबंध करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि Haryana में नशे का व्यापार पूरी तरह से फल-फूल रहा है. प्रदेश में खुलेआम नशा बिक रहा है. यहां तक की नशा कॉलेज के अंदर व बाहर तक बिक रहा है. Haryana में नशे के कारण युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है. सरकार को नशे पर अंकुश लगाने के लिए कठोर से कठोर कदम उठाने चाहिए. जो Haryana नशे की चपेट में आ चुका है, उस नशे से Haryana को बचाया जा सके. Haryana में नशा बढऩे का मुख्य कारण बेहताशा बेरोजगारी है. सरकार को बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा देने की जरूरत है, ताकि व्यापार व उद्योगों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा बेरोजगारों को रोजगार मिल सकें. इस मौके पर सिरसा जिला प्रधान हीरालाल शर्मा, शहरी प्रधान कीर्ति गर्ग, युवा प्रधान हेमंत गुप्ता, पीशोरी लाल चुघ, संदीप बिश्नोई, ईश्वर गोयल, रमेश गोदारा आदि व्यापारी मौजूद रहे.

—————

(Udaipur Kiran) / Dinesh Chand Sharma

Leave a Comment