Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

एटीएम मशीन काट कर 23.52 लाख की चोरी

एटीएम मशीन काट 23.52 लाख की चोरी

बेतिया, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बेतिया नगर के आलोक भारती व नौतन थाना के गहिरी चौक स्थित एसबीआई के एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर अज्ञात चोरों ने 23.52 लाख रुपया उड़ा लिया है। नगर में चोरी की घटना एक बजे रात में तो नौतन में11.30 बजे घटी है।

एसडीपीओ-1 विवेक दीप ने शुक्रवार काे बताया कि चोरों ने गैस कटर से काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दोनों घटनाओं में एक ही गिरोह के संलिप्त होने की संभावना है। नगर के आलोक भारती स्थित एटीएम से 12 लाख 52 हजार रुपये तथा गहिरी कचहरी चौक स्थित एटीएम मशीन से 11 लाख रुपये चुराए गए है। इस घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गयी है। जिसमें तकनीकी शाखा के अधिकारी भी शामिल है। शीघ्र ही इस घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नगर के अपर थानाध्यक्ष नितिन कुमार को रात्रि 1.14 बजे कंट्रोल से सूचना मिली कि आलोक भारती स्कूल चौक पर लगे एसबीआई के एटीएम में चोरी हो गयी है। उन्होंने गश्ती गाड़ी को मौके पर पहुंचने के लिए कहा और जिले के सभी थानों को सतर्क किया। गश्ती गाड़ी 1.20 बजे एटीएम पर पहुंची तो चोर वहां से निकल चुके थे। एटीएम मशीन को गैस कटर से काट डाला गया था। जबकि नौतन के गहिरी कचहरी चौक स्थित एटीएम की सुरक्षा में चौकीदार चुमन पासवान की तैनाती थी। चुमन वहां से आधा किलोमीटर दूर स्थित गांधी चौक के एटीएम में निगरानी करने के लिए गए थे। वहां से चुमन वापस लौटे तो देखा कि चोरी हो गयी है। उसने तुरंत घटना की जानकारी नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान को फोन कर दी। सूचना पर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे तो अपराधी फरार हो गए थे।

(Udaipur Kiran) / अमानुल हक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *