Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण समारोह में मुरादाबाद परिक्षेत्र से जाएंगी 230 रोडवेज बसें

परिवहन निगम ने 50 रोडवेज बसों का नीलामी का प्रस्ताव शासन को भेजा

मुरादाबाद, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 25 दिसंबर को राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण समारोह में मुरादाबाद परिक्षेत्र से 230 को बसों को भेजा जाएगा। इसको लेकर मुरादाबाद डिपो ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बसों की सूची बना ली गई है। सभी बसे 23 दिसंबर को मुरादाबाद से रवाना होगी।

क्षेत्रीय प्रबंधक मुरादाबाद रोडवेज ममता यादव ने रविवार को बताया कि लखनऊ में बसंत कुंज योजना में 65 एकड़ में बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण 25 दिसंबर को किया जाएगा। इसके लिए 23 दिसंबर को मुरादाबाद परिक्षेत्र से 230 बसों को रवाना किया जाएगा। बसों को भेजने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

उन्होंने बताया पहले बसें हरदोई जाएगी। फिर यह बसें हरदोई से लोगों को लेकर लखनऊ के लिए रवाना होगी।

उन्हाेंने बताया कि मुख्यालय से बसों की डिमांड आने के अनुसार बसों को भेजा जा रहा है। परिक्षेत्र में बसों की कमी ना हो इसके लिए बसों को रिजर्व भी रखा गया है।———–

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *