Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

इतिहास के पन्नों में 23 अक्टूबर : देश कभी नहीं भूल सकता कर्नाटक की वीरांगना रानी चेन्नम्मा को

रानी चेन्नमा। फोटो - इंटरनेट मीडिया

कर्नाटक की धरती पर 23 अक्टूबर 1778 को जन्मी रानी चेन्नम्मा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की उन शुरुआती वीरांगनाओं में से एक थीं, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ शस्त्र उठाया। वे किट्टूर राज्य की रानी थीं और अपनी असाधारण वीरता, देशभक्ति और नेतृत्व क्षमता के लिए जानी जाती हैं। रानी चेन्नम्मा का विद्रोह 1824 में हुआ था, यानी झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के संग्राम से लगभग तीन दशक पहले।

जब ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने ‘डॉक्ट्रिन ऑफ लैप्स’ जैसी नीति के तहत किट्टूर को अपने अधीन करने की कोशिश की, तो रानी चेन्नम्मा ने आत्मसमर्पण करने के बजाय संघर्ष का रास्ता चुना। उन्होंने न केवल स्थानीय सैनिकों को संगठित किया, बल्कि ब्रिटिश सेना के खिलाफ कई मोर्चों पर डटकर मुकाबला किया। हालांकि अंततः अंग्रेजों की बड़ी सैन्य शक्ति के आगे किट्टूर को हार माननी पड़ी और रानी को गिरफ्तार कर लिया गया, पर उनकी वीरता ने आने वाली पीढ़ियों को आज़ादी के लिए लड़ने की प्रेरणा दी।

रानी चेन्नम्मा को कर्नाटक में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के समान सम्मान दिया जाता है। वे भारतीय इतिहास में नारी शक्ति, साहस और देशभक्ति की प्रतीक बनकर अमर हैं।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1764 – मीर कासिम बक्सर की लड़ाई में पराजित हुआ।

1910 – ब्लांश एस स्कॉट अमेरिका में अकेले हवाई जहाज उड़ाने बनाने वाली पहली महिला बनीं।

1915 – न्यूयार्क में लगभग 25,000 महिलाओं ने मतदान के अधिकार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

1942 – अल अलामीन के युद्ध में मित्र राष्ट्रों ने जर्मन सेना को पराजित किया।

1943 – नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में ‘झाँसी की रानी ब्रिगेड’ की स्थापना की।

1946 – त्रिग्वेली (नार्वे) सं.रा. संघ के प्रथम महासचिव नियुक्त।

1946 – संयुक्त राष्ट्र महासभा की न्यूयार्क में पहली बार बैठक।

1958 – रूसी कवि एवं उपन्यासकार बोरिस पास्तरनाक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार।

1973 – अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड एम निक्सन वाटरगेट मामले में टेप जारी करने पर सहमत हुए।

1978 – चीन और जापान ने चार दशकों से चले आ रही शत्रुता को औपचारिक रूप से समाप्त किया।

1980 – लीबिया एवं सीरिया द्वारा एकीकरण की घोषणा।

1989 – हंगरी ने स्वयं को गणराज्य घोषित किया।

1989 – हंगरी सोवियत संघ से 33 वर्षों के बाद आजाद होकर एक स्वतंत्र गणराज्य बना।

1998 – पाकिस्तान ने कश्मीर समस्या का समाधान आत्म निर्णय से करने की मांग दोहरायी।

1998 – जापान ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अपने पहले बैंक का राष्ट्रीयकरण किया।

2000 – अमेरिकन विदेशी मंत्री मेडलिन अल्ब्राइट की उत्तरी कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग ली से ऐतिहासिक मुलाकात।

2001 – नासा के मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह की परिक्रमा शुरू की।

2001 – एप्पल ने आईपॉड बाजार में उतारा

2003 – 30 से 35 परमाणु बम होने की पुष्टि की। माओवादी हिंसा ने नेपाल के पूर्व मंत्री का आवास बम से उड़ाया। भारत और बुल्गारिया ने प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर किये। 2003 – अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को ईरान ने अपनी परमाणु रिपोर्ट सौंपी। विश्व के अकेले सुपरसोनिक विमान कानकोर्ड ने न्यूयार्क से अपनी आखिरी उड़ान भरी।

2006 – सूडान सरकार ने संयुक्त राष्ट्र संघ के दूत को देश छोड़ने का आदेश दिया।

2007 – कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर आर.के. राघवन को अपने नये सलाहकारी बोर्ड में नियुक्त किया।

2008 – नया कम्पनी विधेयक 2008 लोकसभा में पेश हुआ।

2011 – तुर्की के वान प्रांत में 7.2 तीव्रता का भूकंप,582 लोगों की मौत, हजारों घायल।

जन्म

1778 – रानी चेन्नम्मा – झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के समान कर्नाटक की वीरांगना और स्वतंत्रता सेनानी।

1883 – मिर्जा इस्माइल – सन् 1908 में मैसूर के महाराजा के सहायक सचिव।

1898 – खंडू भाई देसाई – श्रमिक नेता।

1923 – भैरोंसिंह शेखावत – राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत के उपराष्ट्रपति।

1937 – देवेन वर्मा – हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता।

1957 – सुनील मित्तल – एक भारतीय उद्योगपति, समाज सेवी और भारत के सबसे बड़े टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के चेयरमैन।

1966 – शोभा करंदलाजे – भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ हैं।

1974 – अरविन्द अडिग – प्रसिद्ध भारतीय लेखक हैं, जो अपने उपन्यास अंग्रेज़ी में लिखते हैं।

1979 – रंजन सोढ़ी – भारतीय डबल ट्रेप निशानेबाज।

निधन

1623 – तुलसीदास – प्रसिद्ध कवि।

1962 – सूबेदार जोगिन्दर सिंह- परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।

1973 – नेली सेनगुप्ता – प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी।

2005 – भोलाशंकर व्यास – ‘काशी’ (वर्तमान बनारस) के प्रसिद्ध साहित्यकार।

2012 – सुनील गंगोपाध्याय – सरस्वती सम्मान से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार।

2021 – मीनू मुमताज – भारतीय अभिनेत्री।

—————

(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *