Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

राज्य स्तरीय युवा उत्सव में सम्मिलित होने सारण की 24 सदस्यीय टीम रवाना

रवाना

सारण, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कला संस्कृति एवं युवा विभाग के द्वारा मधुबनी में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा उत्सव सह विज्ञान मेल में सहभागिता के लिए सारण जिले की टीम को सोमवार कला संस्कृति पदाधिकारी डॉ विभा भारती ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

कला संस्कृति पदाधिकारी डॉ विभा भारती ने बताया कि 7 विभिन्न विधाओं में शामिल होने के लिए 24 युवा कलाकारों का दल मधुबनी के लिए रवाना किया गया है। इस दल का नेतृत्व शिक्षक गोविंद बल्लभ और प्रियंका कुमारी कर रही हैं।

कला संस्कृति पदाधिकारी ने सारण की टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें पूरा विश्वास है की सारण की टीम जीतकर जिले का नाम रौशन करेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *