Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

धूमधाम से मनेगा झारखंड विधानसभा की 25वीं वर्षगांठ : स्पीकर

स्‍पीकर रबिन्‍द्रनाथ महताे

रांची, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । झारखंड विधानसभा की 25वीं वर्षगांठ समारोह के आयोजन की तैयारियों को लेकर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) रबींद्रनाथ महतो ने विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों के साथ अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की।

बैठक में स्पीकर ने कहा कि पिछली बार राज्य में चुनाव होने के कारण स्थापना दिवस समारोह का आयोजन नहीं हो पाया था। लेकिन इसबार झारखंड विधानसभा का 25 वीं वर्षगांठ समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा स्थापना दिवस समारोह दो सत्रों में, सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में आयोजित किए जाएंगे।

स्पीकर ने कहा कि देश और राज्य के अतिविशिष्ट व्यक्तियों को आमंत्रित करने, उत्कृष्ट विधायक और उत्कृष्ट विधानसभा कर्मियों को सम्मानित करने एवं झारखंड से खेलकूद तथा शिक्षा जगत के विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित करने के विषयों पर चर्चा हुई।

स्पीकर ने आयोजन से संबंधित समितियों का गठन करने और सांस्कृतिक कार्यक्रम का रूपरेखा तैयार करने का निर्देश प्रभारी सचिव झारखंंड विधानसभा को दिया है।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *