Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

नालंदा जिले में धान अधिप्राप्ति को लेकर 270समिति चयनित

कार्यों की समीक्षा करते डीएम

नालंदा, बिहारशरीफ 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।नालंदा जिले में धान अधिप्राप्ति की पूर्व तैयारियों को लेकर डीएम ने आज गुरुवार को संबंधित पदा धिकारियों के साथ कार्यों की समीक्षा की।समीक्षा के दौरान जिला सहकारिता पदाधिकारी नालंदा द्वारा बताया गया कि जिला में पैक्स तथा व्यापार मंडल सहित 270 समितियों में से 156 समितियों का प्रथम जिला टास्क फोर्स के बैठक में चयन किया गया है तथा दूसरे जिला टास्क फोर्स के बैठक में 48 समितियों का चयन किया गया है।

चयनित समितियों में से 83 समितियों द्वारा धान अधिप्राप्ति शुरू की जा चुकी हैं तथा अन्य चयनित समितियों को भी धान अधिप्राप्ति शुरू करने के लिए निर्देश दिया गया है। जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा धान अधिप्राप्ति का अद्यतन प्रतिवेदन से अवगत कराया गया है कि जिलांतर्गत चयनित समितियों की संख्या 204, क्रियाशील समितियों की संख्या 83, निबंधित किसानों की संख्या 43680(रैयत 21138, गैर रैयत 22542), धान क्रय की मात्रा 2350mt, किसानों की संख्या 256, भुगतान प्राप्त किसानों की संख्या 184, जिला में निबंधित मिलो की संख्या 34(उसना 24, अरवा 10) सत्यापित मिलो की संख्या 27(उसना 23, अरवा 04)। डीएम ने निर्देश दिया है कि सभी चयनित समितियों में अविलंब धान अधिप्राप्ति शुरू करेंगे , किसानों का भुगतान निर्धारित समय में कराना सुनिश्चित करेंगे, समितियों द्वारा धान क्रय का भंडारण सुनिश्चित करें तथा क्रय धान का गोदाम में स्टेकिंग किया जाय ताकि उसका भौतिक सत्यापन में कोई परेशानी नहीं हो, गोदाम की क्षमता के अनुसार गोदाम में धान का भंडारण हो, मिलो के साथ समितियों का टैगिंग रूट ऑप्टिमाइजेशन तथा उनकी क्षमता को ध्यान में रखा जाए, किसी भी स्तर पर कोई अनियमितता नहीं होनी चाहिए।इस अवसर पर अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी नालंदा, जिला सहकारिता पदाधिकारी नालंदा, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम नालंदा उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रमोद पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *