Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

माघ मेले तक श्रद्धालुओं के लिए चित्रकूट मंडल के 4 डिपो से संचालित होंगी 280 बसें

बांदा रोडवेज बस स्टैंड

बांदा, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम तट पर एक जनवरी 2026 से लेकर 15 फरवरी तक लगने वाले माघ मेले को लेकर बुंदेलखंड के श्रद्धालुओं के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार परिवहन के लिए खास इंतजाम कर रही है। बुंदेलखंड के चित्रकूट धाम मंडल के श्रद्धालुओं को मेला तक लाने ले जाने के लिए परिवहन विभाग इस बार 280 माघ मेला स्पेशल बसें चलाएगा। जिससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में किसी तरह की कोई असुविधा न हो।

इसके लिए परिवहन विभाग ने योजना बना ली है और इस बार 6 स्नान पर्वों पर इन बसों के जरिए श्रद्धालु सुगम आवागमन कर सकेंगे। इन बसों में बांदा डिपो से 80, महोबा डिपो से 80, राठ डिपो से 65 व हमीरपुर डिपो से 55 बसें संचालित होंगी। माघ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को समय पर बसें मिले इसको लेकर भी योगी आदित्यनाथ की सरकार ध्यान दे रही है और चित्रकूट धाम मंडल के श्रद्धालुओं के लिए प्रत्येक 15 मिनट में एक बस संचालित की जाएगी। वहीं श्रद्धालुओं की उपलब्धता को भी ध्यान में रखा जाएगा। प्रयागराज के नेहरू पार्क और लेप्रोसी से इन बसों का संचालन होगा और इन दोनों जगहों को अस्थाई बस अड्डा भी बनाया गया है। बांदा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश बाबू गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक 1 जनवरी 2026 की सुबह 5 बजे से 15 मिनट में एक बस का संचालन किया जाएगा। वहीं हमारे मंडल के सभी डिपो से यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर बसों का संचालन किया जाएगा।

बांदा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश बाबू गुप्ता ने बताया कि सभी बसों की कंडीशन अच्छी स्थिति में रहेगी और इन बसों में फॉग लैंप, हेडलाइट, विंडो कैचर, हॉर्न सीटों की दशा व साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और सभी बसों में रूट के हिसाब से मेला स्टीकर लगाए जाएंगे जिससे श्रद्धालुओं में भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो और आसानी से वह अपने क्षेत्र की बसों में बैठ सकें।आवागमन के दौरान बसों के खराब होने की दशा में 7 सदस्यीय 2 टेक्निकल टीमें भी तैनात रहेगी। जिसमें एक टीम चित्रकूट बस डिपो में तैनात रहेगी तो वहीं दूसरी टीम प्रयागराज में तैनात रहेगी। वही हमीरपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रामप्रताप साहू को मेला अधिकारी बनाया गया है और उनकी देखरेख में ही सभी बसों का संचालन किया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *