Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

पहाड़ी बाबा का 29 वां वार्षिक महोत्सव 21 को

पहाड़ी बाबा की फाइल फोटो

रांची, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । श्री शिव मण्डल की ओर से श्री पहाड़ी बाबा का 29 वां वार्षिक महोत्सव 21 दिसंबर को भव्य रुप से मनाया जायेगा।

कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले सुबह 8 बजे श्री हनुमान ध्वज पूजन होगा। इसके बाद सुबह 9.30 बजे से महारुद्राभिषेक आचार्य श्याम भारद्वाज 11 विद्वान पंडितों के साथ 51 किलो दूध, दही, मधु और गन्ने के रस एवं अन्य पूजन सामग्री के साथ दोपहर 2 बजे तक चलेगा।

यह जानकारी श्री शिव मंडल के मीडिया प्रभारी उदय शंकर चौधरी ने रविवार को हुई मंडल सदस्यों की किशोरी पोददार के आवास में हुई बैठक के बाद दी।

चौधरी ने बताया कि बैठक में भक्ति कार्यक्रम में पहुंचने वाले शिव भक्तों को किसी तरह की असुविधा न हो इसका हर संभव ख्याल रखने की बात कही गई। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में दोपहर 2.30 बजे से श्री पहाड़ी बाबा का भव्य श्रृंगार के साथ 56 भोग से बाबा को भोग लगाया जाएगा। दोपहर 3 बजे से भव्य भजन कीर्तन नए हॉल में किया जायेगा। साथ ही विशेष भंडारा विश्वनाथ मन्दिर परिसर में आयोजित किया जायेगा। शाम 6 बजे महाआरती होगी।

वहीं महोत्सव के समापन के साथ प्रसाद वितरण किया जाएगा। बैठक में मंडल के संयोजक प्रेम शंकर चौधरी, अमर पोद्दार, उदय शर्मा, राजेंद्र सिंह, आनंद गिरी, बासुदेव भाला, दिनेश चौधरी, अशोक झांझरिया, भोला चौरसिया, प्रदीप मोदी, प्रेमलता लाखोटिया सहित अन्य उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *