Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

एसआईआर : मुरादाबाद के 3.80 लाख लोगों ने अब तक नहीं भरा गणना प्रपत्र

उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगीता गौतम

मुरादाबाद, 18 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मुरादाबाद जिले के 3.80 लाख मतदाताओं ने विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत अब तक एसआईआर के लिए गणना प्रपत्र नहीं भरा है। जनपद में 24.59 लाख मतदाता हैं। इनमें से 20.79 लाख मतदाताओं ने एसआईआर की प्रक्रिया पूर्ण करा ली है। शेष 3.80 लाख मतदाताओं में कुछ मृतक हैं, कुछ विस्थापित हो गए हैं और कुछ के नाम एक से अधिक बार हैं। मुरादाबाद जिले में एसआईआर का कार्य लगभग पूरा हो चुका हैं और आखिरी चरण में है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी और अपर जिलाधिकारी प्रशासन के अनुसार गणना प्रपत्र न भरने वाले मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से हटाया जा सकता है।

जिला प्रशासन की की नजर में गणना फार्म जमा नहीं कराने वाले 3.80 लाख मतदाता अनकवेक्टेबल हैं। यानी इन लोगों में कुछ मर चुके हैं, कुछ शहर छोड़कर कहीं और बस गए हैं। ऐसे मतदाता भी हैं जिन्हें 2003 की लिस्ट में अपना या अभिभावकों का रिकॉर्ड नहीं मिल रहा है। ऐसे मतदाताओं के पास 26 दिसंबर तक का समय है। यदि वह अपने मतदान बूथ पर जाकर बीएलओ से संपर्क करेंगे और दस्तावेज प्रस्तुत करेंगे तो उन्हें मतदाता सूची में शामिल कर लिया जाएगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी और अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगीता गौतम ने गुरुवार को बताया कि 26 दिसंबर के बाद एसआईआर की तिथि बढ़ना मुश्किल है इसलिए गणना प्रपत्र न भरने वाले मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से हटाया जा सकता है। अलग-अलग पार्टियों के बीएलए का मानना है कि करीब 80 हजार मतदाता ऐसे हैं जिन्होंने प्रपत्र विभिन्न कारणों से नहीं भरा है। कोशिश है कि इन सभी का प्रपत्र भरवा दिया जाए।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *