Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

झरिया क्षेत्र में विस्‍थापितों के लिए बनाए गए हैं 30 हजार मकान : कोयला मंत्री

भाषण देते केंद्रीय मंत्री

-बैलगाड़ियां टाउनशिप पहुंचे केंद्रीय कोयला मंत्री ने विकास कार्यों का लिया जायजा

धनबाद, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी दो दिवसीय झारखंड दौरे के दूसरे दिन बुधवार को धनबाद जिले के बैलगाड़ियां टाउनशिप पहुंचे। यहां उन्होंने झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकरण (जेआरडीए) की ओर से संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने विस्थापित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

केंद्रीय मंत्री ने बैलगाड़ियां टाउनशिप में सोलर स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन किया। इसके साथ ही फेज-6, 7 और 8 के बैलेंस डेवलपमेंट वर्क का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के दौरान जेआरडीए के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन भी किया गया। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया गया, वहीं कई लाभुकों के बीच ई-रिक्शा का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि झरिया क्षेत्र में पिछले 100 वर्षों से अधिक समय से भूमिगत कोयले में आग की गंभीर समस्या बनी हुई है। जमीन के नीचे आग, धुआं और गैस निकलने के कारण लोगों में हमेशा भय का माहौल रहता है। इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार और राज्य सरकार मिलकर झरिया क्षेत्र के विस्थापित लोगों के लिए सुरक्षित और आधुनिक टाउनशिप विकसित कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक दो टाउनशिप विकसित की जा चुकी हैं, जहां लगभग 30 हजार आवास बनाए गए हैं। भविष्य में आवश्यकता के अनुसार और भी आवासों का निर्माण किया जाएगा। टाउनशिप में स्कूल, स्वास्थ्य सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, पीने का पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जा रहा है, ताकि विस्थापित परिवारों को बेहतर जीवन मिल सके।————–

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार झा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *