Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

36वां प्रांतीय समूह खेलकूद शिशु वर्ग कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता संपन्न

विजयी प्रतिभागी को पुरस्कृत करते अतिथि

भागलपुर, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति बिहार के तत्वावधान में सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर नरगाकोठी भागलपुर में आयोजित 36वां प्रांतीय समूह खेलकूद शिशु वर्ग कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता के समापन समारोह का प्रारंभ गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक आशीष कुमार, प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा, विद्यालय के सह सचिव अश्विनी खटोर, भागलपुर के जिला निरीक्षक सतीश कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य अमरेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मुख्य अतिथि आशीष कुमार ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल का भी हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है। खेल के माध्यम से शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक विकास भी सहजता पूर्वक हो जाता है। साहस, हौसला, नीति ,जीतने की जुनून आदि गुणों के विकास के लिए भी खेल आवश्यक है। प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा द्वारा 36 वां प्रांतीय समूह खेलकूद शिशु वर्ग खो खो कबड्डी के समापन की घोषणा की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरेश कुमार द्वारा अतिथि परिचय एवं स्वागत कार्य किया गया। खेलकूद समारोह का वृत्त कथन राकेश कुमार पांडेय द्वारा किया गया। उन्होंने बताया इस खेल में 265 भैया ,146 बहन एवं 35 संरक्षक आचार्य की सहभागिता रही। सोलह निर्णायक द्वारा खेल कराया गया।

अध्यक्षीय आशीर्वचन में विद्यालय के सह सचिव अश्विनी खटोर ने कहा कि आप सभी विजेता उपविजेता के रूप में अपने विद्यालय में जाएंगे अगले वर्ष कठिन परिश्रम कर विजेता बनने का प्रयास करेंगे। आभार ज्ञापन भागलपुर विभाग के जिला निरीक्षक सतीश कुमार सिंह द्वारा एवं मंच संचालन रोहतास के विभाग प्रमुख धरणी कांत पांडेय के द्वारा किया गया। खेल के परिणाम में बहन कबड्डी में नरगाकोठी की बहनों ने केशव विद्या मंदिर पटना की बहन को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। भैया कबड्डी में पुरानीगंज मुंगेर के भैया ने औरंगाबाद के भैया को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो खो खेल में सादीपुर मुंगेर की बहनों ने नरगाकोठी भागलपुर की बहनों को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

खो खो भैया खेल में सादीपुर मुंगेर के भैया ने भागवत नगर पटना के भैया को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर उमाशंकर पोद्दार, लाल बाबू, गंगा चौधरी, परमेश्वर कुमार, जीवन राठौर, चंद्रशेखर कुमार, डॉ संजीव झा, विजय शंकर झा, दीपक झा, ममता जायसवाल, मनोज तिवारी, अभिजीत आचार्य, आभाष कुमार, शशि भूषण मिश्र एवं विद्यालय के सभी आचार्य उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *