Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

अलीगढ़ में टक्कर के बाद वाहनों में आग लगी, 4 लोग जिंदा जले

घटना की जानकारी देते एसपी ग्रामीण

अलीगढ़, 23 सितंबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में मंगलवार सुबह एक कार और कैंटर की भिंड़त हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में चार लोग जिंदा जल गए, जबकि एक व्यक्ति घायल है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। राहत बचाव कार्य करते हुए घायल को अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना में जिन लोगों की मौत हुई है उनकी पहचान की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद अलीगढ़ में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अमृत जैन ने बताया कि थाना अकराबाद क्षेत्रान्तर्गत आज सुबह गोपी पुल पर दो वाहनों की भिड़ंत हो गई और उनमें आग लग गई। इस हादसे में कुछ लोगों के झुलसने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर आग को बुझाया। घायलों को गाड़ी से निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम में जेएनएमसी ट्रामा सेन्टर रवाना किया गया। इस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु हुई है।शवों को पंचायतनामा व पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया जा रहा है। जल्द ही मृतकों की पहचान कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। यातायात व्यवस्था सुचारू करा दिया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / दीपक

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *