Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

रांची में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत गुम हुए 50 मोबाइल बरामद

मोबाइल देते हुए सिटी एसपी

-सिटी एसपी ने गुम हुए 25 लोगों को लौटाया मोबाइल

रांची, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । रांची पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत जगरनाथपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से गुम हुए करीब 50 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से मोबाइल की लोकेशन की जानकारी प्राप्त कर पुलिस ने कार्रवाई की और रविवार को थाना परिसर में आयोजित मोबाइल वितरण समारोह के दौरान उनके असली धारकों को मोबाइल सौंपे।

इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) पारस राणा, जगरनाथपुर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि थाना क्षेत्र से अलग-अलग समय पर गुम हुए लगभग 50 मोबाइल फोन को पुलिस ने सफलतापूर्वक बरामद किया है। ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत चलाए गए इस अभियान में तकनीकी जांच और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस की अलग-अलग टीमों को मोबाइल बरामदगी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

उन्होंने बताया कि पूरी जांच-पड़ताल, आवश्यक कागजातों की पुष्टि और तकनीकी सत्यापन के बाद 25 लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल फोन लौटा दिए गए हैं। शेष मोबाइल के सत्यापन की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही उन्हें भी उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया जाएगा।

———–

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *