Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

एसएसबी और एसएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में 6.28 लाख नकद जब्त

एसएसबी और एसएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में 6.28 लाख नकद जब्त

बेतिया, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के दौरान आदर्श आचार संहिता के अनुपालन एवं अवैध धन के उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिले के विभिन्न स्थानों पर एसएसटी टीम द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान सहोदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा चौक स्थित एसएसटी चेक प्वाइंट पर वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति अनिल कुमार (उम्र 27 वर्ष), पिता–योगेंद्र महतो, निवासी–पंचगाछिया वार्ड संख्या 05, थाना–सहोदरा के पास से ₹6,28,000 (छह लाख अट्ठाइस हजार रुपए) नकद बरामद किया गया।

बरामद नगद राशि के संबंध में उक्त व्यक्ति कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच दल ने उसके प्लैटिना मोटरसाइकिल (पंजीकरण संख्या BR-22BK-0975) को भी जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई CAPF फोर्स (SSB) के सहयोग से एवं SST प्वाइंट पर तैनात दंडाधिकारी की उपस्थिति में की गई। बरामद राशि के संबंध में अग्रिम जांच एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

(Udaipur Kiran) / अमानुल हक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *