6000mAh बैटरी और 8GB रैम के साथ आया नया Vivo G3 5G, कीमत 20 हजार से कम
Vivo ने अपनी G-सीरीज में नया स्मार्टफोन Vivo G3 5G लॉन्च कर दिया है, जो पिछले साल आए Vivo G2 का अपग्रेड वर्जन है। कंपनी ने इसे अपने घरेलू बाजार चीन में पेश किया है। खास बात यह है कि फोन की शुरुआती कीमत 20 हजार रुपये से कम रखी गई है, जिससे यह बजट सेगमेंट के यूजर्स के लिए आकर्षक ऑप्शन बन गया है।

डिस्प्ले और डिजाइन
Vivo G3 5G में 6.74-इंच का बड़ा एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600×720 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 1500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो और 90Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन मिलता है, जिसमें सेल्फी कैमरा लगा है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए, फोन में ऑटोफोकस के साथ 13MP का प्राइमरी रियर कैमरा है। वहीं, फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है, जो वीडियो कॉलिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
परफॉर्मेंस और बैटरी
Vivo G3 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर है, जो 6GB या 8GB LPDDR4X रैम और 128GB/256GB UFS 2.2 स्टोरेज के विकल्पों के साथ आता है। 6GB+128GB वेरिएंट eMMC 5.1 स्टोरेज का इस्तेमाल करता है। फोन में 6000mAh की पावरफुल बैटरी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स
यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 बेस्ड OriginOS 5 पर चलता है। अन्य खास फीचर्स में साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम, 5G सपोर्ट, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.4, IR ब्लास्टर, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm जैक, और IP64 रेटिंग शामिल है, जिससे यह धूल और पानी से भी सुरक्षित रहता है। फोन का वजन 204 ग्राम है और डाइमेंशन 167.3×76.95×8.19mm है।
कीमत और उपलब्धता
Vivo G3 5G डायमंड ब्लैक कलर में उपलब्ध है। चीन में 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 1,499 युआन (लगभग 18,200 रुपये) और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1,999 युआन (लगभग 24,300 रुपये) है।



