Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

रोहतास जिले के सात विधानसभा में अंतिम दिन 74 अभ्यर्थी ने किया ने किया नामांकन

सासाराम के राजद प्रत्याशी गिरफ्तार
काराकाट विधानसभा से भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया

डेहरी आन सोन, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । बिहार में रोहतास जिले के सात विधानसभा में अंतिम दिन आज 74 अभ्यर्थी ने नामांकन कियाl झारखण्ड पुलिस ने नामांकन के बाद राजद के प्रत्याशी संतोष साह को गिरफ्तार कर लिया l

नामांकन करने वालो मे कांग्रेस के टिकट पर करगहर से निवर्तमान विधायक संतोष कुमार मिश्र, सासाराम से राजद के सत्येन्द्र साह, जसुपा से विनय कुमार सिंह, आप से मो अमान, डेहरी से राजद के गुड्डू चदवंशी, दिनारा से राजेश यादव प्रमुख रूप से शामिल है।

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने काराकाट विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया lइसके अलावा अन्य क्षेत्रीय दलों व निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे भी लोगों ने नामांकन किया है।

अंतिम दिन होने के कारण समाहरणालय के डेहरी, सासाराम व डेहरी के अनुमंडल कार्यालय परिसर मे पूरे दिन गहमा-गहमी रही।

एक सप्ताह चले नामांकन मे जिले मे 119 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया है। चेनारी सुरक्षित से 19, सासाराम से 25, करगहर से 13, दिनारा से 15, धोखा से 11, डेहरी से 21 व काराकाट से 15 नामांकन किया गया है। मंगलवार से नामांकन पत्र की जांच की जाएगी। जबकि 23 को नाम वापसी के बाद अभ्यर्थी को चुनाव चिन्ह बांटा जाएगा।

एसपी रौशन कुमार के अनुसार झारखण्ड के गढ़वा कोर्ट ने 2004 में निर्गत स्थाई वारन्टी राजद प्रत्याशी सतेंद्र साह को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया था l

—————

(Udaipur Kiran) / उपेन्द्र मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *