Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

रक्तदान शिविर में 75 व्यापारियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

रक्तदान करते हुए व्यापारी

वाराणसी, 19 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । जल-दान, अन्न-दान, धन-दान एवं पुष्प-दान की सदियों पुरानी परंपरा को नई दिशा देते हुए वाराणसी के मलदहिया स्थित श्रीनीलकंठ महादेव मंदिर एवं श्री शिर्डी साईं बाबा मंदिर में विगत 14 वर्षों से रक्तदान को सेवा और साधना के रूप में अपनाया जा रहा है। इस मानवीय परंपरा के माध्यम से श्रद्धालु अपना रक्त भगवान के चरणों में अर्पित कर समाज के जरूरतमंदों के लिए जीवन का संचार कर रहे हैं। इस सेवा-प्रधान कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि एडीसीपी टी. सरवन (वाराणसी कमिश्नरेट) एवं विशिष्ट अतिथि महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा उपस्थित रहे।

मंदिरों के 14 वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय साईं उत्सव–2024 के अंतर्गत प्रथम दिन रक्तदान शिविर, नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तथा आयुष चिकित्सा के अंतर्गत नाड़ी परीक्षण के पश्चात औषधि वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। लोहा मंडी में कन्नौजिया स्टील प्रतिष्ठान के गुलशन कुमार और रजनीश ने कहा कि प्रतिवर्ष व्यापारी संगठन के पदाधिकारी एवं व्यापारियों के सहयोग से श्री शिरडी साईं बाबा मंदिर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। इसमें व्यापारी समाज के अलावा आसपास के परिवारों से बड़ी संख्या में लोगों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवाया। शुगर, बीपी जैसी समस्याओं के लिए चिकित्सकों ने दवाएं बताएं। सर्दी से बचने के उपाय भी बताएं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ उठाया। इसी के साथ रक्तदान शिविर का भी आयोजन हुआ, जिसमें लोगों ने देश समाज के नाम पर रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर में 75 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। साथ ही बड़ी संख्या में नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर व्यापारियों में घनश्याम जायसवाल, रामभजन अग्रहरि, दिनेश अग्रवाल, जगरनाथ अग्रहरि, राम नारायण गुप्ता एवं कैलाश साहू भी उपस्थित रहे। चिकित्सा सेवाओं के अंतर्गत एलोपैथिक चिकित्सा में डॉ. साक्षी सिंह के नेतृत्व में टीम ने 116 मरीजों का उपचार किया गया, जबकि आयुर्वेद विभाग डा. ममता एव डॉ. नीलाद्री की टीम ने 209 लोगों को परामर्श प्रदान कर नि:शुल्क औषधियों का वितरण किया।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *