Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HEADLINES

घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर ऑपरेशन बाधित होने से 79 उड़ानें रद्द

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का जारी फोटो
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का जारी फोटो

नई दिल्‍ली, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । घने कोहरे के कारण नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआईए) पर फ्लाइट ऑपरेशन बाधित रहा, जिससे शुक्रवार को कम से कम 79 फ्लाइट कैंसिल हो गईं। इंडिगो एयरलाइन ने ट्रेवल एडवाइजारी जारी करके फ्लाइट शेड्यूल में बदलाव और रद्दीकरण की स्थिति देखकर यात्रियों को एयरपोर्ट आने की सलाह दी है। रद्द की गई सेवाओं में कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स शामिल थीं।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने कहा कि खराब विजिबिलिटी के कारण फ्लाइट ऑपरेशन कैट III स्थितियों में किए जा रहे थे।हालांकि, कुछ फ्लाइट्स में देरी या रुकावट हो सकती है, लेकिन एयरपोर्ट ऑथिरिटी ने कहा कि उसका ग्राउंड स्टाफ यात्रियों की मदद करने और सभी टर्मिनलों पर असुविधा को कम करने के लिए एयरलाइंस और दूसरे स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर काम कर रहा है। इस बीच फ्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के जारी डेटा के अनुसार 230 से ज्‍यादा फ्लाइट्स लेट हुईं और शुक्रवार सुबह औसत डिपार्चर में 49 मिनट की देरी हुई।

इडिगो के मुताबिक आज सुबह दिल्ली-एनसीआर, अमृतसर, जबलपुर और जालंधर में अभी भी ठंडी हवा चल रही है और घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी में उतार-चढ़ाव के कारण फ्लाइट शेड्यूल में कुछ बदलाव हुए हैं और हालात बदलने पर ऑपरेशन सामान्य से धीमे हो सकते हैं। हमारी ग्राउंड टीमें सुरक्षा और विजिबिलिटी की ज़रूरतों का पालन करने को प्राथमिकता दे रही हैं। एयरलाइन ने यात्रियों को http://bit.ly/3ZWAQXd पर अपनी फ्लाइट का स्टेटस देखते रहने की सलाह दी है। फ्लाइट प्रभावित होने पर https://goindigo.in/plan-b.html के ज़रिए रिफंड क्लेम कर सकते हैं।

कंपनी ने कहा कि अगर आपको टर्मिनल पर किसी मदद की ज़रूरत हो, तो हमारी एयरपोर्ट टीमें भी आपकी सहायता के लिए मौजूद हैं। मौसम ठीक होने के बाद ऑपरेशन धीरे-धीरे सामान्य हो जाएंगे और फ्लाइट्स तय समय पर उड़ान भरेंगी।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *