Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

एसवीएम स्कूल के 92 छात्रों ने प्राप्त किए मेरिट प्रमाण पत्र

प्राचार्य के साथ छात्रों का सामूहिक चित्र।

मंडी, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मंडी की अग्रणी शिक्षण संस्थान एसवीएम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि हासिल की है। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मार्च 2025 की दसवीं एवं बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं में विद्यालय के कुल 92 छात्रों ने मेरिट प्रमाण पत्र प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के सरस्वती सदन सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में प्रचार्य डॉ. उमेश मंडयाल ने छात्रों को मेरिट प्रमाण पत्र भेंट किए और उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई दी। दसवीं कक्षा में 77 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 47 छात्रों को मेरिट प्रमाण पत्र प्राप्त हुए। बारहवीं कक्षा में 86 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 45 छात्रों को मेरिट प्रमाण पत्र प्राप्त हुए।

प्रचार्य डॉ. उमेश मंडयाल ने कहा कि आने वाले सत्रों में और अधिक छात्र-छात्राएं मेरिट प्रमाण पत्र प्राप्त करें, ताकि विद्यालय का नाम पूरे जिला और प्रदेश में और ऊंचाई तक पहुंचे। इस अवसर पर प्रबंध समिति की अध्यक्ष रजनी गोयल, उपाध्यक्षा स्नेहलता चोपड़ा, सचिव ती निर्मला कात्यायन, स्कूल के उप-प्रधानाचार्य गुरचरन सिंह, शिक्षिका शिवानी भी उपस्थित रहे। प्रबंध समिति के समस्त सदस्यों ने मेरिट प्राप्त छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

—————

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *