Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

मदनी पर राष्ट्रद्रोह का मुक़दमा दर्ज हो : डॉ. राजकमल गुप्ता

विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य मुरादाबाद निवासी डॉ राजकमल गुप्ता

मुरादाबाद, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य डाॅ. राजकमल गुप्ता ने गुरुवार काे यहां कहा कि मौलाना महमूद मदनी के बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मदनी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। इनको तत्काल गिरफ्तार करके जेल में डाल देना चाहिए और राष्ट्रद्रोह का मुक़दमा दर्ज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मदनी ने अपने बयान में जिहाद का इस्तेमाल कर देश के मुसलमानों को उकसाने और भड़काने का प्रयास किया है। उल्लेखनीय है कि जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने देश में डर का माहौल होने की बात कही है। उन्होंने धर्म की आजादी को लेकर सुप्रीम कोर्ट पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *