Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

आर एस पुरा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

जम्मू, 25 सितंबर (Udaipur Kiran News) । गुरुवार को आर एस पुरा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया है। इस महीने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा इस इलाके से गिरफ्तार किया गया यह दूसरा पाकिस्तानी नागरिक है।

अधिकारियों ने बताया कि सतर्क बीएसएफ कर्मियों ने सीमा पार से इस तरफ़ घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति की गतिविधि देखी और भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते ही उसे पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के पास से कोई भी आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है जिससे विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीमें पूछताछ कर रही हैं।

इससे पहले 8 सितंबर को आर एस पुरा सेक्टर के चुंगी इलाके से एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया था। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा निवासी घुसपैठिए सिराज खान को चुनौती देने पर सैनिकों ने कुछ राउंड गोलियां चलाईं थी। उसे सीमा पर बाड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके पास से कुछ पाकिस्तानी करेंसी नोट बरामद हुए थे।

(Udaipur Kiran) / बलवान सिंह

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *