Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

मंदिर के सामने मिला गोवंश का कटा सिर, आक्रोशित हिंदू संगठनों ने किया सड़क जाम

सड़क पर जाम लगाए कार्यकर्ता

बांदा, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में शहर के स्वराज कॉलोनी गली नंबर–2, जेल रोड स्थित मंदिर के ठीक सामने मंगलवार को एक गोवंश (बछड़े) का कटा हुआ सिर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि आवारा कुत्ते कूड़े के ढेर से उसे खींचकर मंदिर के सामने ले आए थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

सूचना मिलने पर शिव शुक्ला द्वारा विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा के जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति को अवगत कराया गया। महेश कुमार प्रजापति तत्काल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके पश्चात नगर कोतवाल एवं पशु विभाग को मामले की सूचना दी गई।

घटना को लेकर विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा के पदाधिकारियों एवं हिंदू जनमानस ने गोवंश को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम काफी देर तक चलता रहा, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। मौके पर पहुंचे नगर कोतवाल ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस संबंध में जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति द्वारा नगर कोतवाली में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की गई है।

उन्होंने कहा कि यह घटना हिंदू जनमानस की भावनाओं को आहत करने वाली है और ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ असामाजिक तत्व जनपद में अशांति फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

घटना स्थल पर छात्र नेता शिवा शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया, जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष प्रेम गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र द्विवेदी, अटल द्विवेदी, अर्पित मिश्रा, आदित्य पाल, जिला प्रचार मंत्री रजनीश प्रजापति, अविनाश राय, रामकरण पाल, नगर उपाध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि 23 दिसंबर 2025 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के स्वराज कॉलोनी के पास एक बछड़े का सिर मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर बछड़े के सिर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। स्थानीय लोगों से पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि कचरे से आवारा कुत्ते उसे ले जाते हुए देखे गए थे। पूरे प्रकरण की हर पहलू से जांच की जा रही है तथा सत्यता और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *