Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

कटिहार में 123 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

प्रतिकात्मक फोटो

कटिहार, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के सेमापुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 123.75 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रामाकान्त यादव (41 वर्ष) पिता स्व. कामेश्वर यादव ग्राम धुरीयाही वार्ड नं0-03 थाना मनिहारी जिला कटिहार का निवासी है।

पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष ने अपने पुलिस बल के साथ सेमापुर मनिहारी क्षेत्र ग्राम धुरीयाही में छापेमारी की, जहां से तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 123.75 लीटर विदेशी शराब भी बरामद किया है।

गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध जिले में अभियान जारी रहेगा और ऐसे तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *