Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

कटिहार में 129.6 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्त में तस्कर

कटिहार, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के बलरामपुर थाना पुलिस ने रविवार को अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक पिकअप में कुल-129.6 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सूरज कुमार है, जो बेगूसराय जिले का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष ने अपने पुलिस बल के साथ बजरगांव चेक पोस्ट के पास छापेमारी की, जहां से तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 129.6 लीटर विदेशी शराब और एक पिकअप भी बरामद किया है।

तस्कर के खिलाफ कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा और ऐसे तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *