Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

अंतरराज्यीय गिरोह का एक तस्कर ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार

जानकारी देते पुलिस अधिकारी

रांची, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । रांची के कांके थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के एक तस्कर को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित संजीव कुमार सिंह सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के किशोरगंज का रहने वाला है। इसके पास से 3.80 (33 पुडिया) ब्राउन शुगर, दो मोबाईल फोन, दो हजार नकद रुपये और एक बाइक बरामद किया गया है।

डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने रविवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार राजधानी रांची में लगातार अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस गश्ती दल की ओर से वेटनरी कॉलेज रोड ब्लॉक चौक कांके के पास दो व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में देखने पर पकड़ने के लिए प्रयास किया गया, जिसमें एक व्यक्ति फरार हो गया और एक व्यक्ति को पल्सर मोटरसाईकिल सहित घेरा बन्दी कर पकड़ा गया। इसके पास से ब्राउन शुगर बरामद किया गया। पूछताछ करने पर आरोपित ने बताया कि ये अंतरराज्यीय गिरोह के पैडलर के रूप में बिहार के सासाराम से ब्राउन शुगर मंगवाकर रांची के कुछ क्षेत्रों में घुम-घूम कर बेचता है। इसी क्रम में वह कॉलेज रोड ब्लॉक चौक कांके की तरफ ग्राहक को ब्राउन शुगर देने आया हुआ था । इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *