Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

एक समय आएगा, जब कांग्रेस के लोग उस समय को कोसेंगे, जब राहुल गांधी पार्टी के नेता थे : शेखावत

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत

जयपुर, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा कि जो कोई न समझता हो, उसको समझाया जा सकता है, लेकिन किसी ने नहीं समझने का तय किया हुआ हो, उसको समझाना बहुत मुश्किल है। दिल्ली में रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली पर शेखावत ने कहा कि मुझे लगता है कि राहुल गांधी की रैली में जाने से पहले कांग्रेस के लोगों को लोकसभा में जब इस विषय पर चर्चा हुई थी, उस पर गृह मंत्री जी का भाषण एक बार पढ़ लेना चाहिए।

रविवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में शेखावत ने कहा कि एक समय आएगा, जब कांग्रेस पार्टी के लोग उस समय को कोसेंगे, जब राहुल गांधी पार्टी के नेता थे। उन्होंने कहा कि पार्लियामेंट में इतना समय व्यर्थ करने के बाद, उन्होंने चर्चा मांगी और उस चर्चा में जबरदस्त पिटाई हुई और उन्हें छोड़ के भागना पड़ा। शेखावत ने राफेल विवाद का उदाहरण दिया, जहां राहुल गांधी ने ‘पार्लियामेंट के फ्लोर पर राफेल की टोटल डील से ज्यादा का घोटाला बता दिया था’ और सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद माफी मांगी थी। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका कभी न कभी उनके द्वारा संवैधानिक संस्थाओं पर किए जा रहे हमले के लिए कठोर फटकार लगाएगी। उसके बाद यह चैप्टर बंद हो जाएगा।

बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार

पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति पर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री शेखावत ने भविष्यवाणी की कि भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने इस कुशासन और अत्याचारी शासन को समाप्त करने का मानस बना लिया है। अबकी बार में प्रचंड बहुमत के साथ में भाजपा सरकार में आएगी। बंगाल का भी उसी तरह से विकास हो पाएगा, जो बंगाल का विनाश पिछले पांच दशक में इन सबने मिलकर के किया है। शेखावत ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में सुचिता बनाए रखने पर भी जोर दिया, चाहे कोई किसी भी दल, पद या क्षेत्र में काम कर रहा हो।

तेजी से बढ़ रहा पर्यटन

पर्यटन से जुड़े सवाल पर शेखावत ने कहा कि जो लोग यह कहते हैं कि प्रयास नहीं हो रहे हैं या पर्यटन दिखता नहीं है, उन्हें जमीनी हकीकत देखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वो कल जैसलमेर में थे और कल रात होटल व्यवसाय के लोगों से मुलाकात की। कल के दिन में जैसलमेर में एक भी होटल में एक भी रूम अवेलेबल नहीं था। शेखावत ने कहा कि देश का पर्यटन लगभग 15 प्रतिशत की सीएजीआर से बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय, दोनों तरह के पर्यटक बढ़ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी कि पिछले वर्ष केंद्र सरकार ने राजस्थान सरकार को पर्यटक स्थलों के विकास के लिए लगभग 450 करोड़ रुपये दिए थे, जिसमें खाटू श्याम जी और करणी माता जी जैसे प्रोजेक्ट्स भी शामिल हैं। सरकार अब आइकॉनिक प्लेसेस विकसित करना चाहती है, जो ग्लोबल लेवल के डेस्टिनेशन बनें।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *