पश्चिम बंगाल के एक पर्यटक की बेहोश होकर गिरने से मौत
श्रीनगर, 23 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । पश्चिम बंगाल के एक पर्यटक की बेहोश होकर गिरने से मौत हो गई है।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल निवासी नूरुल हुसैन के पुत्र लगभग 45 वर्षीय कलाम-उद-दीन को बेहोशी की हालत में श्रीनगर हवाई अड्डे से एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया जहां पर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
(Udaipur Kiran) / सुमन लता



