Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

महिलाओं से ठगी करने वाला एक शातिर आराेपित गिरफ्तार

Photo

बोकारो, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । महिलाओं को प्यार, शादी और सुरक्षित भविष्य का सपना दिखाकर ठगी करने वाले एक शातिर आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी के निर्देश पर सेक्टर-4 थाना पुलिस ने फतुहा निवासी संकल्प कुमार उर्फ गोलू को पकड़ा गया। आरोपित सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं से दोस्ती करता था और खुद को कभी बैंक अधिकारी तो कभी सरकारी अफसर बताकर भरोसा जीत लेता था।

पुलिस के मुताबिक बातचीत बढ़ते-बढ़ते शादी के वादे तक पहुंच जाती और फिर आरोपित महिलाओं से जेवरात और नकदी हड़पकर फरार हो जाता था। ऐसा ही मामला बियाडा कॉलोनी की रहने वाली शादीशुदा महिला अंजली सिन्हा के साथ सामने आया। आरोपित ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर शादी का भरोसा दिलाया और गहनों को “बैंक लॉकर में सुरक्षित रखने” के बहाने जेवर ले लिए। इसके बाद वह अचानक गायब हो गया और मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया।

ठगी का एहसास होने पर पीड़िता ने सेक्टर-4 थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपित को फतुहा से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ कि ठगे गए जेवरात गलाने के लिए आरोपित ने कुरथा, फतुहा स्थित शशि ज्वेलर्स के मालिक सूर्यकांत सोनी की मदद ली। जेवर गलाकर छोटे-छोटे सोने के सिक्के बनाए जाते थे, ताकि उनकी पहचान मुश्किल हो सके।

पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक लाख 75 हजार रुपये नकद और करीब 22 ग्राम सोना बरामद किया है।

एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि संकल्प कुमार पहले भी ऐसे कई मामलों में शामिल रहा है। वह सरकारी अधिकारी बनकर महिलाओं और युवतियों को शादी का झांसा देता था और गहने लेकर फरार हो जाता था। इस गिरफ्तारी के बाद कई पुराने मामलों के खुलने की उम्मीद है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस ठगी गिरोह का जाल कितना बड़ा है और अब तक कितनी महिलाएं इसकी शिकार बन चुकी हैं।

(Udaipur Kiran) / अनिल कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *