Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

पति के लिए चाय लेने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत

प्रतीकात्मक फोटो

मीरजापुर, 24 सितंबर (Udaipur Kiran News) । कटरा कोतवाली क्षेत्र के जंगीरोड पर मंगलवार शाम दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। पति को अस्पताल में देखने आई महिला चाय लेने जा रही थी, तभी तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

जिगना थाना क्षेत्र के नरोइया गांव निवासी 35 वर्षीय शहनूर के पति नियाज अली बीमार चल रहे थे। उन्हें जंगीरोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार शाम शहनूर अस्पताल आईं और थोड़ी देर बाद पति के लिए चाय लेने निकलीं। इसी दौरान बथुआ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में गंभीर रूप से जख्मी शहनूर को स्थानीय लोगों की मदद से उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने मंडलीय अस्पताल रेफर किया, जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर नटवां चौकी इंचार्ज कृष्णकांत त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि बाइक की टक्कर से महिला की मौत हुई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *