Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

कब्जामुक्त करवाने पहुंची प्रशासनिक टीम के सामने युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास

J
G
H

इटावा, 22 दिसम्बर(Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद ने थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पक्का तालाब चौराहा पर न्यायालय के आदेश पर मकान को कब्जा मुक्त करवाने पहुंचे राजस्व और पुलिस प्रशासन की टीम के सामने मकान में रह रहे 22 वर्षीय दलित युवक ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। देखते ही देखते युवक गंभीर रूप से आग में झुलस गया। मौके पर मौजूद प्रशासन की टीम ने युवक की आग बुझाकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से युवक को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया गया। आग में झुलसे युवक के परिजनों ने पुलिस और राजस्व टीम पर युवक के साथ घर में घुसकर मारपीट करने और आग लगाने का आरोप लगाया है।

आग में झुलसे युवक की भाभी ने बताया कि उनके जेठ जिनकी मृत्यु हो चुकी है वह शराब पीने के आदि थे उनसे किसी व्यक्ति ने शराब के नशे में किसी कागज पर अंगूठा लगवा लिया था जिसकी जानकारी हम लोगों को नहीं है। अंगूठा लगवाने के बाद गगन होटल वाले न्यायालय में मकान को लेकर मुकदमा लड़ने के लिए चले गए और आज वह लोग पुलिस और राजस्व विभाग की टीम के साथ मकान पर आकर घर का सामान उठाकर बाहर सड़क पर फेंकने लगे और इस बात का विरोध उनके देवर शिवम् ने किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया और अन्दर ही पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया है।

पुलिस क्षेत्रधिकारी नगर अभय नारायण सिंह ने बताया कि सिविल जज जूनियर डिवीजन से मकान को खाली करवाने का आदेश दिया था। आदेश तामील करवाने के लिए राजस्व विभाग और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मकान को खाली करवाने की कार्यवाही कर रही थी जिसका विरोध मकान में रह रहे 22 वर्षीय युवक ने किया और आवेश में आकर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने युवक की आग को बुझाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती करवाया था, जहां से बेहतर उपचार के लिए उसे सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / रोहित सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *