Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

दिल्ली से मजदूरी कर लौटा युवक बस अड्डे पर हुआ बेहोश, मौत

तौल व डिक्लेरेशन में अनियमितता मे बड़ी कंपनियों परं कार्रवाई

हमीरपुर 21 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में रविवार को दिल्ली से डबल डेकर बस से वापस सुमेरपुर कस्बे में आया मजदूर बस से उतरते ही बेहोश होकर गिर गया। पुलिस ने मजदूर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बिंवार थाना क्षेत्र के सायर गांव का निवासी है। मृतक अविवाहित था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

बिंवार थाना क्षेत्र के सांयर गांव का निवासी रामाधीन प्रजापति 30 वर्ष दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। रविवार को यह डबल डेकर बस से कस्बे के बस स्टॉप में उतरा और बेहोश होकर गिर गया। डायल 112 की टीम ने युवक को कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के साथ दिल्ली से वापस लौट रहे गांव के युवक ने घटना से परिजनों के साथ सुमेरपुर कस्बे में रह रहे हैं उसके दिव्यांग बहनोई को सूचित किया और गायब हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के बहनोई छोटे लाल प्रजापति ने बताया कि वह बीमार चल रहा था। सूचना मिलने पर इसको वापस घर बुलाया गया था वापस आते ही मौत के मुंह में समा गया। बहनोई ने बताया कि मृतक दिल्ली में भवन निर्माण में ईट बालू ढोने का कार्य करता था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि मजदूर दिल्ली से वापस आते समय ठंडी का शिकार हो गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ विंदेश कुमार ने बताया मृतक का पूरा शरीर पीला पड़ गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। सुमेरपुर थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कराई जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *