आद्रा डिवीजन में 24 से 29 नवंबर तक 10 मेमू ट्रेनें रद्द
टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 25 और 28 नवंबर को बदले रूट से चलेगी; कई अन्य ट्रेनें होंगी लेट
जमशेदपुर, 24 नवंबर (उदयपुर किरण)। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा डिवीजन में विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर के काम की वजह से 24 से 29 नवंबर तक ट्रेन सर्विस प्रभावित रहेगी. रेलवे ने अलग-अलग तारीखों पर 10 मेमू ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है. वहीं, कुछ अन्य ट्रेनों के रूट और टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है.
रद्द होने वाली ट्रेनों में आद्रा-आसनसोल, आद्रा-भागा, आद्रा-मेदिनीपुर, आसनसोल-पुरुलिया और आद्रा-बाराभूम मेमू ट्रेनें शामिल हैं, जो इस दौरान तय तारीखों पर कैंसिल रहेंगी.

टाटानगर-आसनसोल-बाराभूम मेमू आंशिक रूप से चलेगी
टाटानगर-आसनसोल-बाराभूम मेमू 24, 26, 27 और 29 नवंबर को सिर्फ आद्रा तक ही चलेगी. इन तारीखों पर आद्रा से आगे इसकी सर्विस प्रभावित रहेगी.
टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी
ट्रेन नंबर 18601, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 25 और 28 नवंबर को चांडिल, गुंडा बिहार और मुरी होकर बदले हुए रूट से चलेगी.
ट्रेन नंबर 18035, खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस 26 नवंबर को 60 मिनट की देरी से रवाना होगी.
वहीं, ट्रेन नंबर 18184, बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस को 24, 27 और 29 नवंबर को रास्ते में 45 से 60 मिनट तक रेगुलेट (रोककर चलाया) किया जा सकता है.
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि किसी भी परेशानी से बचने के लिए वे सफर शुरू करने से पहले ट्रेन का लेटेस्ट स्टेटस जरूर चेक कर लें.



