दिसंबर में तीन दिन रद्द रहेगी टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर ट्रेन
ओडिशा में रेलवे काम के चलते 26 दिसंबर को चार घंटे देरी से चलेगी हीराकुंड एक्सप्रेस
24 नवंबर (उदयपुर किरण)। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच सफर करने वाले रेल यात्रियों को दिसंबर में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वृंदामाल स्टेशन पर इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े काम के चलते ट्रेनों के संचालन में बदलाव का ऐलान किया है।
टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर ट्रेन तीन दिन रद्द रहेगी, जबकि लंबी दूरी की हीराकुंड एक्सप्रेस 26 दिसंबर को अपने तय समय से चार घंटे की देरी से रवाना होगी।

टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर ट्रेन रद्द
रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, टिटलागढ़ और बिलासपुर के बीच दोनों दिशाओं में चलने वाली ट्रेन संख्या 58213/58214 आगामी 21, 24 और 26 दिसंबर को रद्द रहेगी।
इन तारीखों पर इन स्टेशनों के बीच सफर करने की योजना बना रहे यात्रियों को कोई दूसरा विकल्प देखना होगा।
चार घंटे देरी से चलेगी हीराकुंड एक्सप्रेस
हीराकुंड एक्सप्रेस के शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है।
ट्रेन नंबर 20807 विशाखापट्टनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस 26 दिसंबर को विशाखापट्टनम से अपने तय समय से चार घंटे देरी से रवाना होगी। इस बदलाव की वजह से रास्ते के स्टेशनों पर भी इसके पहुंचने के समय पर असर पड़ सकता है।
सफर से पहले चेक करें ट्रेन का स्टेटस
यह बदलाव वृंदामाल स्टेशन पर फ्लाईओवर लाइन को जोड़ने के लिए किए जा रहे प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते किए गए हैं।
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें। किसी भी तरह की परेशानी या बेवजह के इंतजार से बचने के लिए वे भारतीय रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट या NTES ऐप से ताजा जानकारी ले सकते हैं।
दिसंबर में तीन दिन रद्द रहेगी टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर ट्रेन
