Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

अभाविप ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

अररिया फोटो:पुतला दहन करते अभाविप कार्यकर्ता

अररिया 23 दिसम्बर(Udaipur Kiran) । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की फारबिसगंज नगर इकाई की ओर से बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अमानवीय हिंसक वारदात को लेकर मंगलवार को स्टेशन चौक पर प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शन परिषद के नगर सहमंत्री अनिकेत साह,कॉलेज अध्यक्ष सूर्यानंद ऋषि के नेतृत्व में किया गया।प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन कर रोष प्रकट किया।

मौके पर मौजूद प्रदेश कार्यकारणी सदस्य पूर्व विभाग सह संयोजक आकाश कुमार , जिला संयोजक शिवम साह ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही घटनाएं मानवता पर धब्बा है, दीपू चंद्र दास की हत्या ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों और तथाकथित उदारवादी वर्ग की चुप्पी समझ से परे है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश की घटनाएं खबर नहीं गंभीर चेतावनी है, जहां हिंदू अल्पसंख्यक है। वहां हिन्दुओं की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भारत सरकार से अंतराष्ट्रीय मंचों पर बांग्लादेशी हिन्दुओं की सुरक्षा का मुद्दा मजबूती से उठाने, बांग्लादेश सरकार से दोषियों को कठोरतम सजा देने की मांग की।

मौके पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य शैलेश कुमार, प्रिंस कश्यप विद्यार्थी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *