Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

निलंबित आईएएस विनय चौबे की पत्नी को एसीबी का नोटिस, आय से अधिक संपत्ति मामले में होगी पूछताछ

फाइल फोटो एसीबी

रांची, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे की पत्नी स्वपना संचिता को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है। एसीबी की टीम मंगलवार को उनसे आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में पूछताछ करेगी।

इससे पहले एसीबी की टीम दो अलग-अलग तिथियों पर उनके आवास पर जाकर पूछताछ कर चुकी है। अनुसंधान के दौरान एसीबी को जानकारी मिली थी कि स्वपना संचिता पूर्व में विनय सिंह की एक कंपनी में कार्यरत थीं, जहां उन्हें वेतन का भुगतान किया जाता था। इस बिंदु को लेकर भी एसीबी ने उनसे सवाल किए।

इसके अलावा उनके बैंक खातों में हुए लेन-देन को लेकर भी पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान स्वपना संचिता ने एसीबी को बताया कि उनके पास आय से अधिक कोई संपत्ति नहीं है और सभी वित्तीय लेन-देन वैध माध्यमों से किए गए हैं।

हालांकि, पूछताछ के दौरान एसीबी को कई सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं मिल सके। आय और व्यय से संबंधित स्पष्ट जानकारी के अभाव में टीम वापस लौट गई। एसीबी ने संकेत दिया है कि आवश्यकता पड़ने पर स्वपना संचिता से एक बार फिर पूछताछ की जा सकती है।————-

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *