Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

दुर्घटना: बाइक सवार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, महिला की मौके पर दर्दनाक मौत

घटना की जानकारी देते परिजन

उरई, 23 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बारखेड़ा में मंगलवार को एक बाइक सवार को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे महिला मसीदून निशा (23) की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, महिला मसीदून निशा अपने परिवार के साथ बाइक पर सवार थी। तभी ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य बाइक सवारों को भी चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि महिला की उम्र महज 23 वर्ष थी और वह अपने परिवार के साथ खुशी से रह रही थी। दुर्घटना के बाद से परिवार में शोक की लहर है।

वहीं, थाना प्रभारी प्रभात कुमार का कहना है कि हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / विशाल कुमार वर्मा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *