
सुलतानपुर, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh में सुलतानपुर जिले के चांदा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. पकड़ा गया आरोपित अमन यादव हत्याकांड में शामिल था.
अपर Superintendent of Police अखंड प्रताप सिंह ने Saturday को बताया कि चांदा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि अमन यादव हत्याकांड से जुड़े दो अभियुक्त बाइक से कहीं भागने की फिराक में हैं. पुलिस टीम की घेराबंदी में बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई.
इस मुठभेड़ में बदमाश पवन यादव के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया. उसका एक साथी भागने में सफल रहा. गिरफ्तार आरोपित सूलतानपुर जिले के नरैनी सफीपुर का रहने वाला है. उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया है.
उल्लेखनीय है कि चांदा थाना क्षेत्र में अमन यादव का 6 दिसम्बर को अपहरण कर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ चांदा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था. घटना के सफल अनावरण के लिए टीम गठित की गई थी. पुलिस ने इस हत्याकांड में पहले ही पांच नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था. पवन यादव इस मामले में गिरफ्तार होने वाला छठा आरोपित है.————
(Udaipur Kiran) / दयाशंकर गुप्त
