Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

चोरी के सात बाइक के साथ आरोपित गिरफ्तार

ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर की फाइल फोटो

रांची, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । रांची के कांके थाना पुलिस ने चोरी के सात बाइक के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम तनवीर अंसारी है। वह कांके का रहने वाला है। इसके पास निशानदेही पर चोरी के अलग-अलग सात बाइक बरामद किये गये है।

ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने शनिवार को बताया कि कांके थाना अन्तर्गत 14 अक्टूबर को चोरी हुई बाइक के बरामदगी के लिए एक टीम का गठन किया गया था। टीम ने कांके रिंग रोड स्थित लॉ यूनिवर्सिटी के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध लड़का को बाइक के साथ पकड़ा। इसके पास बाइक का कोई दस्तावेज नहीं था। पूछताछ करने पर उसने बताया कि 14 अक्टूबर को होचर रिंग रोड स्थित शराब दुकान के पास से रात में 08.30 बजे के करीब में बाइक चुराया था। इसके अलावा बुकरू से घर के बाहर लगे हुए एक सुपर स्पलेण्डर बाइक चोरी किया था। पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि वह रांची जिला के अन्य थाना क्षेत्र से अपने सहयोगी साहिल, समाउल, चरकु के साथ मिलकर कई बाइक चोरी किया है। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपित ने बताया कि सभी चोरी की बाइक हुसीर स्थित उसके घर के पीछे छिपा कर रखा हुआ है। पुलिस टीम ने सभी बाइक को वहां से बरामद किया। बरामद बाइक में कुछ बाईक का चेचिस नंम्बर मिटाकर नया चेचिस नम्बर पंच करवा दिया गया है। साहिल को कुछ दिन पहले हीं कांके थाना ने घर में घुसकर चोरी करने के प्रयास में पकड़कर जेल भेजा है। पूछताछ के क्रम में यह बात प्रकाश में आयी है कि चरकु एवं समाउल वर्तमान में जेल में बंद है।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *