Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

अशोक सिंघल विचार मंच के आचार्य कुशुमुनि अध्यक्ष एवं पवन श्रीवास्तव बने महामंत्री

अशोक सिंघल बिचारी मंच की हूई बैठक का छाया चित्र

प्रयागराज, 22 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । विमलदेव महाराज की संस्तुति पर नवगठित अशोक सिंघल विचार मंच हिंदू हित को दमदारी औऱ जोरदारी से समाज में पक्ष को रखने के उद्देश्य से गठित किया गया। जिसकी बैठक सिविल लाइंस स्थित एक होटल में हुई। मोबाइल पर विमलदेव ने आशीर्वाद देते हुए आचार्य कुशुमुनि महाराज को अध्यक्ष, पवन श्रीवास्तव को महामंत्री, पार्षद नीरज गुप्ता व योगी सत्यम को उपाध्यक्ष, अमित आलोक पांडेय को संयोजक और विनोद सोनकर को मंत्री का दायित्व सौंपा।

उपरोक्त पदाधिकारियों ने विमलदेव महाराज के प्रति आभार व्यक्त किया। बता दें कि अशोक सिंघल विचार मंच का गठन सिंघल जी के विचारों के प्रचार प्रसार, हिन्दू धर्म स्थलों, गऊ, गंगा, गायत्री के संरक्षण और साधु-संतों की सेवा के लिए किया गया है।

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *