Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

अपर समाहर्ता ने अधिकारियों के साथ बैठक कर राजस्व की समीक्षा की

अररिया फोटो:एडीएम की समीक्षा

अररिया 05 दिसम्बर(Udaipur Kiran) । अपर समाहर्ता अनिल कुमार झा की अध्यक्षता में शुक्रवार की शाम उनके कार्यालय कक्ष में राजस्व की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में प्रभारी पदाधिकारी राजस्व चंद्रशेखर यादव, फारबिसगंज भूमि सुधार उप समाहर्ता अमित कुमार एवं अररिया भूमि सुधार उप समाहर्ता एस प्रतीक के साथ सभी अंचलों के अंचलाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में राजस्व एवं भूमि संबंधी कार्यों की प्रगति, न्यायालयों द्वारा दिए गए आदेश के अनुपालन और निस्तारण को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।इसके अलावा बैठक में म्यूटेशन, परिमार्जन, सरकारी भूमि का म्यूटेशन, ई-मापी कार्य, तथा राजस्व वसूली की समीक्षा की गई।

अपर समाहर्ता ने सभी अधिकारियों से प्रखंडवार प्रगति की जानकारी ली और लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राजस्व कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा समयबद्धता और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी है।

उन्होंने कहा कि भूमि एवं राजस्व विभाग के सभी ऑनलाइन माध्यमों से की जा रही है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है, इसलिए सभी अंचल अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सभी कार्य नियमानुसार और समय पर पूरा करें। साथ ही सरकारी भूमियों के म्यूटेशन में तेजी लाने, अतिक्रमण रोकने और राजस्व वसूली को लक्ष्य के अनुरूप पूरा करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में सभी अधिकारियों से नियमित प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने और विभागीय कार्यों में समन्वय बनाकर बेहतर परिणाम देने की अपेक्षा जताई गई।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *