Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

लखनऊ में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट चार सौ तीस बसों से जाएंगे इक्कीस हजार लाभार्थी

बैठक करते पुलिस अधीक्षक
बैठक में मौजूद सुरक्षाकर्मी

सीतापुर, 21 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । आगामी 25 दिसम्बर को लखनऊ स्थित प्रेरणा स्थल पर प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर जनपद सीतापुर में प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। जिले से बड़ी संख्या में लाभार्थियों और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए विशेष कार्ययोजना लागू की गई है।

जिले के 18 विकास खंडों से लगभग 430 बसों के माध्यम से करीब 21 हजार लाभार्थी एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े लोग लखनऊ रवाना होंगे। यात्रियों की सुरक्षा, बसों के सुचारू संचालन और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।

इसी क्रम में तैयारी को लेकर रविवार शाम पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में बैठक की गई। बैठक में बसों के रूट चार्ट, सुरक्षा व्यवस्था, ड्यूटी में तैनात पुलिस बल और यातायात प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की गई। एसपी ने निर्देश दिए कि सभी बसों में सुरक्षाकर्मी तैनात रहें और निर्धारित मार्गों का सख्ती से पालन कराया जाए।

एसपी ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह सहित सभी क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने आज तैयारी को अंतिम रूप दे दिया है।

—————

(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *