Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

वाराणसी में प्रशासन ने अवैध मकानों को ढहाया, मौके पर लगी पुलिस टीम

जेसीबी से मकान बढ़ाते प्रशासनिक अधिकारी

वाराणसी, 28 सितम्बर(Udaipur Kiran News) । वाराणसी में पुलिस लाइन से कचहरी मार्ग पर जिला प्रशासन ने रविवार को अवैध रूप से बने मकानों को जेसीबी की मदद से ढहाया और उधर से गुजरने वाले वाहनों का रूट बदला गया। प्रशासन ने अवैध मकानों को चिन्हित कर रखा था और एक के बाद एक अवैध निर्माण पर कार्यवाही की गई।

मौके पर कुछ लोगों ने कार्यवाही का विरोध किया। इस बाबत कैंट थाने की पुलिस टीम एवं केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों को तैनात कर दिया गया। कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक के मौके पर माइक से अलाउंस पर लोगों को दूर कराया। इस दौरान कुछ लोगों ने नोटिस दिखाकर थोड़ा समय भी मांगा। जिस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने तय समय पर ही कार्रवाई होने की बात रखी।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *