Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

पटना जिले के 14 विधानसभा सीटों पर 149 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने निष्पक्ष चुनाव की प्रतिबद्ध

पटना जिले के 14 विधानसभा सीटों पर 149 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने निष्पक्ष चुनाव की प्रतिबद्धता दोहराई

पटना, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी त्यागराजन एस एम और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा ने संयुक्त रूप से पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के प्रथम चरण में नामांकन एवं अभ्यर्थिता वापसी की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। पटना जिले में कुल 9 अभ्यर्थियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं, जिसके बाद अब जिले की 14 विधानसभा सीटों पर 149 उमच्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

अधिकारी द्वय ने बताया कि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी एवं सहभागिता पूर्ण चुनाव कराना है। इसके लिए संपूर्ण प्रशासनिक और पुलिस तंत्र सजग, तत्पर और प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थिता वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मोकामा में 8, बाढ़ में 12, बख्तियापुर में 9, दीघा में 11, बांकीपुर में 9, कुम्हारार में 13, पटना साहिब में 10, फतूहा में 12, दानापुर में 7, मनेर में 13, फुलवारी (अनुसूचित जाति) में 12, मसौढी (अनुसूचित जाति) में 9, पालीगंज में 14 तथा बिक्रम में 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

प्रथम चरण के तहत इन सीटों पर मतदान 6 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / सुरभित दत्त

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *